बीजापुर में पहली बार लाईवलीहु काॅलेज में तैयार हो रहे सेनेटरी पेड

Chhattisgarh

बीजापुर  :  बीजापुर नेशनल इनोवेशन फांउडेशन के द्वारा लाईवलीहुड काॅलेज बीजापुर को निःशुल्क सेनेटरी पेड मशीन दी गई है।कलेक्टर के.डी. कुंजाम द्वारा कौशल विकास के तहत बायोडिग्रिबल सेनेटरी पेड बनाने के लिए 07 महिलाओं को नियुक्ति किया गया है। तैयार हो रहे सेनेटरी पेड आर्गोनिक है और इसमें प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं किया गया है साथ ही इसमें केमिकल का भी उपयोग नहीं किया जाता है।हर दिन प्रत्येक महिला 100 सेनेटरी पेड का निर्माण कर रही है।बीजापुर जिले में इसका उपयोग पहली बार हो रहा है। 01 अक्टूबर 2019 से शुरू इस योजनातर्गत अब तक महिलाओं द्वारा लगभग 03 हजार से भी अधिक पेड बनाये जा चुके है।

कलेक्टर के.डी. कुंजाम ने बताया कि कौशल विकास के माध्यम से महिलाओं को कार्य करने का सुनहरा अवसर मिला है।उद्यमी महिलाएं श्रीमती सरिता साहू रंजिता चापा, सविता चापा, श्वेता कुरसम, शांति मरकाम, रीना यादव एवं हिन्दु सोरी हर दिन लाइवलीहुड काॅलेज बीजापुर में सेनेटरी पेड बना रही है।बीजापुर जिले में पहली बार  इस तरह का प्रयोग किया जा रहा।अभी हाल ही में जगदलपुर मेडिकल काॅलेज से 500 सेनेटरी पेड का आर्डर मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *