थाना सिविल लाईन क्षेत्रांतर्गत शंकर नगर में डकैती का

Uncategorized

छत्तीसगढ़ :  प्रार्थी ने थाना सिविल लाईन में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह एच.आई.जी. 22 सेक्टर 01, शंकर नगर रायपुर में रहता है तथा अमित रिजेंसी के नाम से मोतीबाग चैक में होटल चलाता है। दिनांक 17.11.18 करीबन रात्रि 01.45 बजे के आसपास 07 नकाबपोश व्यक्ति हथियार से लेस होकर प्रार्थी के घर डकैती करने की नियत से दिवाल फांदकर अंदर घुसे थे तथा घर का दरवाजा का ताला तोडने का प्रयास किये उसके बाद गाडी की चाबी ले गये। करीबन 20 से 25 मिनट आसपास घर में डकैती करने का प्रयास किये है। असफल होने पर उसी रास्ते से भाग गये। जिस पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना सिविल में अपराध क्रमांक 731/18 धारा 399 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा घटना को गंभीरता से लेकर क्राईम ब्रांच व थाना सिविल लाईन की टीम द्वारा अज्ञात आरोपियों की पतासाजी प्रारंभ की गई। टीम द्वारा घटना स्थल व आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. फुटेजों का अवलोकन करने के साथ-साथ तकनीकी विश्लेषण किया जाकर आरोपियों की पहचान सुनिश्चित करने के प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान टीम को आरोपियों के संबंध में अहम सुराग प्राप्त हुआ जिस पर टीम द्वारा आरोपी राकेश साहू एवं समर ध्रुव को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया गया। आरोपी
राकेश साहू से 01 नग चाकू एवं आरोपी समर ध्रुव से 01 देशी कटटा एवं 01 नग जिंदा राउण्ड जप्त किया गया है एवं अन्य 04 आरोपियों को थाना डौण्डी क्षे़त्रांतर्गत हुये हत्या के मामले में बालोद पुलिस द्वारा दुर्ग एवं रायपुर क्राईम ब्रांच की मदद से गिरफ्तार किया जा चुका है। उपरोक्त आरोपियों के विरूद्ध शंकर नगर में डकैती के प्रयास के मामले में माननीय न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट जारी कराया गया है।दिनांक 17.11.18 की रात्रि चेहरे में नकाब पहन कर एवं हथियार से लैस होकर डकैती करने का किये थे प्रयास। सी.सी.टी.व्ही. फुटेज से डकैती के प्रयास की मिली जानकारी।घटना केे अंजाम नही दे पाए थे।

गिरफ्तार आरोपी
01. राकेश साहू पिता जोहन साहू उम्र 21 साल निवासी नेहरू नगर कालीबाड़ी कोतवाली रायपुर।

02. समर ध्रुव पिता पुसुराम ध्रुव उम्र 22 साल निवासी सांई कालोनी मंदिर हसौद रायपुर।

प्रोडक्शन वारंट में लाये जाने वाले आरोपियों का नाम
01. हीरा नेताम पति मनोज नेताम उम्र 21 साल निवासी नेहरू नगर कोतवाली रायपुर।
02. अजय सिंह पिता हजारी सिंह उम्र 24 साल निवासी गोटीपुड़ा सम्बलपुर उडीसा।
03. राहुल ताण्डी पिता त्रिनाथ ताण्डी उम्र 35 साल निवासी मंदिर हसौद रायपुर।
04. दुलवा छुरा पिता शंकर छुरा उम्र 28 साल निवासी एटाॅपाली सम्बलपुर उडीसा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *