मारपीट का तीन आरोपी गिरफ्तार…थाना डीडी नगर

Uncategorized

रायपुर : थाना डीडी नगर क्षेत्र में दिनांक 13 अप्रैल को सुबह लगभग 4:00 बजे काम से लौटते हुए एक मजदूर से मारपीट कर उसकी हत्या कर तथा उसका मोबाइल व पैसा छीनकर भागने वाले तीनों आरोपियों को रायपुर पुलिस टीम द्वारा घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया।

प्रकरण का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 13 अप्रैल को प्रातः लगभग 4:00 बजे मृतक भीम निर्धा काम से वापिस अपनी साइकिल से अपने घर लौट रहा था तभी उस वक्त वहां पर तीन लड़के जिनके नाम तारा ध्रुव, विजय धृतलहरे तथा अमन चतुर्वेदी है उसके अपने वाहन से आए तथा उससे पैसे व मोबाइल छीनने लगे तथा उससे तीनों मिलकर मारपीट करने लगे जिससे वह वहीं गिर गया तथा उसकी मृत्यु हो गई तथा तीनों आरोपियों उसके मोबाइल पैसे व कपड़े लेकर वहां से फरार हो गए।

थाना डीडी नगर टीम तथा क्राइम टीम के द्वारा आरोपियों की पतासाजी प्रारंभ की गई जिस में उपलब्ध तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घटना में शामिल रहे तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया तथा उनसे पूछताछ की गई जिस पर कि उनके द्वारा अपने द्वारा उक्त अपराध किया जाना कबूल किया गया।

तीनों आरोपियों से मृतक से लूटी गई वस्तुएं बरामद की गई प्रकरण में थाना डीडी नगर में आरोपियों के विरुद्ध हत्या का अपराध पंजीबद्ध किया गया है आरोपियों को विधिवत हिरासत में लेकर उनके विरुद्ध विधि सम्मत कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *