मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यक्रम में हुआ संशोधन.. अब 16 अक्टूबर की शाम रायपुर लौटेंगे

Chhattisgarh

रायपुर : दिनांक 15 अक्टूबर 2019  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अब महाराष्ट्र के तीन दिवसीय दौरे के बाद बस्तर होते हुए 16 अक्टूबर को शाम 5.15 बजे  स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर लौटेंगे। 15 अक्टूबर को नागपुर से पूर्वान्ह 11.30 बजे हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे। वे दोपहर 12 बजे भंडारा और अपरान्ह 3.30 बजे तिवासा में आमसभा लेंगे।  शाम 5.15 बजे नागपुर लौटेंगे और वहां रात्रि विश्राम करेंगे।

मुख्यमंत्री 16 अक्टूबर को नागपुर से पूर्वान्ह 11.30 बजे रवाना होकर दोपहर 12 बजे आमगांव में और 3.15 बजे बस्तर के लोहण्डीगुड़ा क्षेत्र के ग्राम गड़िया में आमसभा के बाद शाम 5.15 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर लौटेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *