रायपुर :दिनांक 12 अक्टूबर 2019 , मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज सवेरे 10:30 बजे यहां अपने निवास में राष्ट्रीय आदिवासी लोक नृत्य महोत्सव के लोगो (प्रतीक चिन्ह) का विमोचन करेंगे। मुख्यमंत्री पूर्वान्ह 11:40 बजे नया रायपुर स्थित सत्य साईं संजीवनी अस्पताल पहुंचेंगे और वहां पेडियाट्रिक कार्डियक सोसाइटी ऑफ इंडिया के 20 वें वार्षिक सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे ।श्री बघेल इस सम्मेलन के बाद नया रायपुर से पूर्वान्ह 11:45 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा कोरबा और महासमुंद जिले के फूलझर के दौरे पर रवाना होंगे।