50 से 60 रुपए किलो मिल रही है प्याज…वहीं…लहसुन सफेद सोना हो गया है

Chhattisgarh

चित्रा पटेल : रायपुर : दिनांक 12अक्टूबर 2019, आम जनता महंगाई की मार से परेशान है,  हालत खस्ता है। प्याज मंडी के अंदर प्याज का दाम 30 से 40 रुपए किलो तक पहुंच गया है, जिसका सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ रहा है। आजादपुर मंडी में थोक भाव में प्याज 30 से 40 रूपए किलो बिक रहा है। वहीं आम खुदरा बाजार में ये रेट 50 से 60 रुपए किलो तक पहुंच गया है। प्याज की आवक में भी भारी कमी आई है और कई जगहों पर भारी बारिश होने के कारण प्याज की नई फसल बर्बाद हो गई है। यही वजह है कि प्याज के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं. हालात ये है कि लोगों ने प्याज खरीदना बंद कर दिया।

वहीं लहसुन की भाव को देखें तो आज लहसुन सफेद सोना हो गया है। आसमान छू चुकी है ,दिनों दिन इसकी रेट बड़ती ही जा रही है , आम जनता खरीदना बंद कर दिए हैं।लहसुन की रेट 1किलो की 320 रुपए चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *