रायपुर : दिनांक 11 अक्टूबर2019,थाना पुरानी बस्ती का मामला, जानकारी मुताबिक चंद्रशेखर नगर पुरानी बस्ती निवासी हेमलाल देवांगन , पिता भक्तूराम देवांगन ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 7 अक्टूबर को प्रार्थी अपने मकान में ताला लगाकर दशहरा त्योहार मनाने के लिए सपरिवार ग्राम कोरासी थाना खरोरा गया हुआ था। 10अक्टूबर को वापस आया तो देखा कि उसकी मकान कि ताला टूटी हुई है और अलमारी से नगद 15 हजार रुपये एवं चांदी का पायल व सोने का एक नग लाकेट को किसी ने चोरी कर लिया है। इसकी घटना का प्रार्थी ने पुरानी बस्ती थाना में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।