रायपुर : राजधानी में पुलिस आरक्षक पर छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है l फिलहाल पुलिस ने आरोपी आरक्षक को गिरफ्तार कर लिया हैl मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है l
पुरानी बस्ती थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने कल गिरफ्तार कर न्यायलय में पेश किया ,जिसे न्यायलय ने जेल भेज दिया।
जानकारी अनुसार, लौहार चौक पुरानी बस्ती इलाके में बीती रात झांकी विसर्जन के बाद घर लौटते हुए आरोपी आरक्षक मोहन साहू के द्वारा महिलाओं से छेड़छाड़ का आरोप है l आक्रोशित स्थानीय रहवासियों ने आरोपी आरक्षक की जमकर पिटाई की l उसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया l पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने आरोपी आरक्षक मोहन को गिरफ्तार कर लिया है l
दूसरी ओर स्थानीय रहवासियों ने पुरानी बस्ती थाना पहुंचकर आरोपी आरक्षक मोहन साहू को VIP ट्रीटमेंट देने का आरोप लगाते हुए थाने में जमकर हंगामा किया l बताया जा रहा है कि आरोपी आरक्षक मोहन पहले सेंट्रल क्राइम ब्रांच में था जो अब भंग हो चुकी है l वही वर्तमान महासमुंद जिले में आरक्षक के पद पर पदस्थ है l