रायपुर : दिनांक 10अक्टूबर 2019, छत्तीसगढ़ को सम्मान निधि नहीं दिए जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि सम्मान निधि पूरे हिंदुस्तान में लागू हो गया, दूसरी किश्त आ गई है, लेकिन हमारे छत्तीसगढ़ में प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। दूसरी क्या पहले किश्त ही नहीं मिली है। यह सरकार की असफलता है। वही प्रदेश की बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर उन्होंने कहा कि पुलिस को दूसरे कामों में लगाओगे तो कानून की व्यवस्था बिगड़ेगी ही।