चित्रकोट विधानसभा के कांग्रेस उम्मीदवार राजमन बेंजाम नामांकन भरेंगें

Chhattisgarh

जगदलपुर : दिनांक30 को आज सोमवार के दिन चित्रकोट विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी राजमन बेंजाम द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक रैली के साथ कलेक्टोरेट जाकर नामांकन पत्र जमा किया जाएगा । इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी उपस्थित रहेंगे ।

नामांकन रैली में शामिल होने हेतु प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम सड़क मार्ग से रायपुर से जगदलपुर के लिए रवाना हो गये हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल वायु मार्ग से जगदलपुर पहुंचकर नामांकन के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगें ।

नामांकन रैली के पूर्व मिशन ग्राउंड जगदलपुर में आम सभा होगी जिसे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम और अन्य कॉन्ग्रेस नेतागण संबोधित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *