छत्तीसगढ़ : रायपुर कैट के प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार राठी ने बताया कि कैट द्वारा आयोजित नेशनल ट्रेड फेयर का भूमि पूजन आज 11 फरवरी को सुबह 8 बजे बी.टी.आई मैदान में प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष मंगेलाल मालू,परमानन्द जैन, भरत जैन, अमरदास खट्टर, अशोक मालू, जितेंद्र गोलछा, सतीश श्रीवास्तव, संजय जैसिंह जयराम कुकरेजा, आशीष सोनी द्वारा पं. शर्मा के मंत्रोउच्चारण के बीच किया गया। राठी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी की अगुवाही में उक्त ट्रेड फेयर 15 फरवरी से 19 फरवरी तक बी.टी.आई. मैदान में आयोजित किया गया है जिसका उदघाटन छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे।