ब्रेकिंग…KSK महानदी पावर लिमिटेड कंपनी जांजगीर चांपा  में कार्यरत मजदूर संघ भारी संख्या के साथ पहुंचे रायपुर

Chhattisgarh

रायपुर : दिनांक 27सितम्बर2019 जांजगीर चांपा जिले में स्थित KSK महानदी पावर लिमिटेड कंपनी जांजगीर चांपा  में काम कर रहे मजदूर भारी संख्या में पुहुंचे। मजदूर संघ धरना प्रदर्शन करने पहुंचे रेलवे स्टेशन रायपुर।

बलराम गोस्वामी ने बताया कि ksk महानदी पावर लिमिटेड जांजगीर चांपा में है , वहां पर मजदूरों के साथ अन्याय हुआ है। पिछले 11तारीख से हम मजदूरों के साथ मारपीट कर वहां के भुस्थपित नेताओं के द्वारा झूठा केश में फसा कर, बिना सूचना या जानकारी दिए  उनको नौकरी से निकाल दिया गया है। जिसपर दस गावो के मजदूर संघ मिलकर आज छ ग सरकार भूपेश बघेल के पास गुहार करने पहुंचे है।

हम बता दे कि मजदूर संघ ने रेलवे स्टेशन से ही लंबी रैली के साथ नारा लगाते हुए आगे रायपुर सिटी की ओर बड़ने लगे,पुलिस फोर्स भी मौके पर तैनात है,और पुलिस अधिकारी उनको   समझाइस देते हुए नजर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *