चित्रा पटेल : रायपुर : मुंगेली जिला जिला बने काफी दिन हो चुका है। वहां पर वर्तमान में पांच डीएसपी पदस्थ हैं, जिनके कार्य संपादन हेतु कार्यालय नहीं है, उनके रहने के लिए आवास ( बंगला) नहीं है। इसी प्रकार राजपत्रित अधिकारियों के लिए समुचित वाहन भी उपलब्ध नहीं है। इन समस्याओं से इन्हें जूझना पड़ रहा है। आवास व्यवस्था नहीं होने से मुंगेली जिले के राजपत्रित अधिकारी (डीएसपी) मजबूरन हॉस्टल में ठहरे हुए हैं।
उक्त समस्याओं को लेकर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू से भेंट कर चर्चा की गई …
जिस पर मंत्री ने कहा कि विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा ऐसी समस्याओं को मेरे संज्ञान में नहीं लाया गया है। मैं इस सम्बन्ध में डिजी के माध्यम से जानकारी लेकर आगे कार्यवाही की जावेगी।