राधा माधव महोत्सव में शामिल होने वृंदावन पहुंचे …. चरण दास महंत

Uncategorized

छत्तीसगढ़ : तकरीबन एक माह के भीषण छत्तीसगढ़ विधानसभा के चुनावी अभियान की कमान संभाले छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस इलेक्शन कैम्पेन कमेटी के चेयरमेन पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ.चरण दास महंत वृंदावन पहुंचे।

वे वृंदावन में राष्ट्रसंत रीतेश्वर महाराज के सानिध्य में 22 से 24 नवम्बर तक आयोजित हुए राधा माधव महोत्सव में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित किये। डॉ. महंत ने रीतेश्वर महाराज का स्वागत सम्मान कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने बांके बिहारी जी के दर्शन कर छत्तीसगढ़ प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना की। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर यमुना नदी में दीपदान भी किया।

23 नवम्बर 2018 को डॉ. महंत ने अपने विवाह की 38 वीं वर्षगांठ वृंदावन में बांके बिहारी का दर्शन एवं यमुना नदी में दीपदान व सत्संग में धर्मपत्नि  ज्योत्सना महंत, पुत्र सूरज महंत के साथ शामिल होकर मनाई। इनके अलावा राधा माधव महोत्सव में शामिल होने प्रदेश के पूर्व मंत्री और विधायक सत्यनारायण शर्मा, बम्हनीडीह जनपद के पूर्व अध्यक्ष गुलजार सिंह, सत्येंद्र सिंह, सीपी यादव सहित रीतेश्वर महाराज के जांजगीर-चाम्पा जिले व छत्तीसगढ़ हजारों अनुयायी व श्रद्धालु भी पहुंचे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *