आरोपी कब्जे से 45 पाव प्लेन कुल 8100 लीटर देशी प्लेन शराब कीमती 2250 रुपये जप्त: जांजगीर पुलिस

Uncategorized

छत्तीसगढ़ : जिला जांजगीर पुलिस अधीक्षक नीतू कमल (भा. पु. से.)द्वारा अवैध शराब विक्रेताओं के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश पर आज दिनांक 23-11-18 को अति. पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच टीम तथा थाना जांजगीर द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर की विजय कश्यप पिता श्रीराम कशयप निवासी ग्राम कुतरा थाना पामगढ़ अपने मोटर साइकिल हौंडा शाइन cg 11 ए एस 1043 में देसी भट्टी जांजगीर से बिक्री करने के लिये शराब लेने आया है।

मुखबीर सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए ग्राम खोखरा जांजगीर नहर पार में घेरा बन्दी कर पकड़ा गया जहा आरोपी कब्जे से 45 पाव प्लेन कुल 8100 लीटर देशी प्लेन शराब कीमती 2250 रुपये तथा घटना में प्रयुक्त उक्त वाहन मोटर सायकिल को जप्त किया गया। बाद थाना जांजगीर द्वारा उक्त आरोपियों के विरुद्ध 34(२)आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है।आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है ।उक्त कार्यवाही में क्राइम ब्रांच टीम थाना जांजगीर स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *