नवा रायपुर : (भाग -2) :25 मार्च 2026।छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग ने राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) में दर्ज शिकायत के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए संचालनालय पुरातत्व, अभिलेखागार एवं संग्रहालय, रायपुर से एक सप्ताह के भीतर विस्तृत तथ्यात्मक प्रतिवेदन मांगा है।मंत्रालय, महानदी भवन से जारी पत्र क्रमांक LAW/490/2025-CULTURE में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि ब्यूरो में पंजीकृत शिकायत क्रमांक 03/2024 (पत्र में उल्लिखित) से जुड़े सभी बिंदुओं पर स्पष्ट और तथ्यात्मक जानकारी निर्धारित समयसीमा में उपलब्ध कराई जाए। यह कार्रवाई EOW मुख्यालय, रायपुर से प्राप्त पत्र दिनांक 06 फरवरी 2026 के संदर्भ में की गई है।विभाग ने अपने निर्देश में कहा है कि संबंधित प्रकरण में लगाए गए आरोपों और तथ्यों पर बिंदुवार प्रतिवेदन शीघ्र प्रस्तुत किया जाए, ताकि इसे ब्यूरो को अग्रेषित कर आगे की जांच प्रक्रिया पूरी की जा सके।
संस्कृति विभाग में 8.20 करोड़ के अनुदान घोटाले का आरोप, EOW-ACB ने मांगा तथ्यात्मक प्रतिवेदन https://hns24news.com/?p=106576
संस्कृति विभाग में 8.20 करोड़ के अनुदान घोटाले का आरोप, EOW-ACB ने मांगा तथ्यात्मक प्रतिवेदन
साथ ही इस पूरे मामले को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिए गए हैं।पत्र में यह भी उल्लेख है कि यदि समय पर प्रतिवेदन उपलब्ध नहीं कराया गया, तो जांच प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, EOW/ACB मुख्यालय रायपुर को भी सूचनार्थ प्रतिलिपि प्रेषित की गई है।संस्कृति विभाग के इस कदम से साफ संकेत मिल रहे हैं कि शिकायत को गंभीरता से लिया जा रहा है और आने वाले दिनों में इस मामले में आगे की कार्रवाई तेज हो सकती है।
संस्कृति विभाग में 8.20 करोड़ के अनुदान घोटाले का आरोप, EOW-ACB ने मांगा तथ्यात्मक प्रतिवेदन