भाजपा प्रत्याशी ओपी चौधरी पर कार्यकर्ताओं की खरीद फरोख्त का आरोप…अमर अग्रवाल

Uncategorized

छत्तीसगढ़ : खरसिया विधानसभा सुर्खियों में बनी हुई है। वैसे तो छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव खत्म हो चुके हैं और प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटियों में बंद हो चुका है लेकिन छत्तीसगढ़ की सबसे हॉट सीट खरसिया विधानसभा क्रमांक 18 में सबकी नजरें टिकी हैं
नौकरशाह से नेता बने ओपी चौधरी और उमेश पटेल के साथ साथ आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अमर अग्रवाल भी विधानसभा में काफी सक्रिय दिखे
चुनाव से पहले और अब चुनाव के बाद भी यह सीट सुर्खियों में बनी हुई है
आज आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता के द्वारा ओपी चौधरी पर कार्यकर्ताओं की खरीद फरोख्त का आरोप लगाते हुए शपथ पत्र जारी किया है
आप के प्रत्याशी अमर अग्रवाल ने इस संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए बताया कि ओपी चौधरी के द्वारा मेरे कार्यकर्ताओं को खरीद कर भाजपा के पक्ष में मतदान कराया गया है
अमर अग्रवाल ने इसकी शिकायत चुनाव आयोग से करने की बात कही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *