डीजीपी ने चार थाना प्रभारियों को पुलिस मुख्यालय रायपुर सम्बद्ध किया… शिकायत मिलने पर चारों के विरुद्ध हुई कार्रवाई

Uncategorized

चित्रा पटेल : रायपुर : 12 अप्रैल 2020 को कल डीजीपी डीएम अवस्थी ने चार थाना प्रभारियों को रायपुर सम्बद्ध करने का आदेश जारी किया है। चारों थाना प्रभारियों के विरुद्ध गंभीर शिकायतें मिल रहीं थीं, जिसके बाद  अवस्थी ने कार्रवाई करते हुए इन्हें तत्काल प्रभाव से पुलिस मुख्यालय रायपुर सम्बद्ध किया है। जिन थाना प्रभारियों पर कार्रवाई की गई है उनमें  लक्ष्मण केंवट निरीक्षक थाना गातापार,  केसरी साहू निरीक्षक थाना बाघनदी,  रमाकांत तिवारी निरीक्षक थाना चिल्फी,  बृजेश सिन्हा उपनिरीक्षक थाना कूकदूर शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *