RSS प्रमुख मोहन भागवत दो दिवसीय प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे, आज संघ पदाधिकारियों से करेंगे चर्चा

Uncategorized

रायपुर : बिलासपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत गुरुवार दोपहर दो दिवसीय प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे। अपने प्रवास के दौरान वे संघ के प्रांतीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। शुक्रवार को प्रस्तावित प्रांत स्तरीय बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों और विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी।

RSS प्रमुख मोहन भागवत इंटरसिटी एक्सप्रेस से बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे। उनके आगमन को देखते हुए स्टेशन पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए मौजूद रहे।

रेलवे स्टेशन से भागवत का काफिला कड़ी सुरक्षा के बीच बिरकोना स्थित सरस्वती शिशु मंदिर आवासीय विद्यालय के लिए रवाना हुआ। उनके प्रवास को देखते हुए विद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों में भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

आज पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात :-

प्रवास के पहले दिन मोहन भागवत की संघ के प्रांतीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक एवं मुलाकात प्रस्तावित है। इस दौरान संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। वहीं, शुक्रवार को होने वाली प्रांत स्तरीय बैठक में संघ के प्रमुख पदाधिकारी शामिल होंगे। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी।1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *