जन चौपाल लगाकर विश्वकर्मा पूजा के लिए विशेष तैयारियां की गई

Chhattisgarh

बीजापुर : बीजापुर जिले के भोपालपटनम ब्लाक के मद्देड़ में आज असगठित कामगार कांग्रेस बीजापुर के नेतृत्व में विश्वकर्मा जयंती पर जन चौपाल लगाकर विश्वकर्मा पूजा के लिए विशेष तैयारियां की गई।जिसमें सैकड़ों की संख्या में असगठित कामगार मजदूरो ,ग्रामीणों ने हिस्सा लिया और पूरे भक्ति भाव से भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की। विश्वकर्मा पूजा विधान में मजदूरों के द्वारा अपनी कार्य सामग्री की भी पूजा अर्चना की गई।विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मजदूरों एवं ग्रामीणों में काफी उत्साह दिखने को मिला।

ग्रामीणों ने कहा कि यह पहला ऐसा मौका है जिसमें असंगठित कामगार मजदूर कांग्रेस के द्वारा विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया गया,जिसमें काफी संख्या में लोग उपस्थित हुए और विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरण किया गया। विश्वकर्मा के पूजा के कार्यक्रम मे मुख्य रूप से असगठित कामगार कांग्रेस बीजापुर के जिला सयोजक राकेश साहनी,ब्लाक अध्यक्ष सीताराम मांझी,भोपालपटनम ब्लॉक अध्यक्ष कुरस्म नागेश,मजदुर संग के रमेश नीलकंठ,रमेश भंडारी ,संजय इंदूर,पुलसे शुभास, बिरला सत्यम,कुरश्म ललित, कुरस्म गनपत,सुब्बाराव चिकुड, गनपत किस्त्या,नारायण मुनाराव, लक्ष्मीपति मनोज,राजेश मंगू कर्मा,राजेश मिच्चा,आनंद गोपाल रामैया,रमेस अर्जुन सम्ब्या बिचम्या,इस्वर यालम,शिव नाग्या, कन्हया बुधराम,गणेश के अलावा कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्तिथ थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *