रायपुर। रायपुर में आज एक गरिमामयी अवसर पर नया विश्व रिकॉर्ड दर्ज हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 138वें संस्करण को मंडी ग्राउंड, देवेंद्र नगर रायपुर में सर्वाधिक संख्या में लोगों द्वारा प्रत्यक्ष रूप से सुनने का रिकॉर्ड बनाया गया।

Q Golden Book of World Records ने इस उपलब्धि को विश्व रिकॉर्ड के रूप में दर्ज किया।इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद तरुण चुघ तथा विश्वविख्यात कथाव्यास पूज्य श्री इंद्रेश उपाध्याय विशेष रूप से उपस्थित रहे।कार्यक्रम में गुरु खुशवंत साहेब, भाजपा प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी सहित भाजपा के अनेक वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में रायपुरवासी मौजूद रहे।यह आयोजन रायपुर में बड़ी संख्या में लोगों की प्रत्यक्ष सहभागिता का विशेष अवसर बना।