राष्ट्रीय महिला सशक्तिकरण सम्मेलन का लोक सभा अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

Uncategorized

रायपुर 14 सितंबर 2025,आंध्रप्रदेश के तिरुपति में 14 एवं 15 सितंबर को दो दिवसीय राष्ट्रीय महिला सशक्तिकरण सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन के प्रथम दिवस आज सम्मेलन का उद्घाटन मा.लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला जी के कर कमलों से हुआ। छत्तीसगढ़ से सम्मेलन में छत्तीसगढ़ विधानसभा की महिलाओं एवं बालकों के कल्याण संबंधी समिति की सभापति रेणुका सिंह समिति की मान सदस्य अनिला भेड़िया एवं शेषराज हरवंस ने हिस्सा लिया।इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के सचिव दिनेश शर्मा भी उपस्थित थे।
     सम्मेलन का व्यापक विषय"विकसित भारत के लिए महिलाओं के नेतृत्व में विकास" है। सम्मेलन में इसके अलावा"लिंग संवेदनशील बजट"और "उभरती प्रोद्योगिकी की चुनौतियों का सामना करने के लिए महिलाओं का सशक्तिकरण "विषय पर भी विचार विमर्श होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *