कंजेक्टिवाइटिस ( आई फ्लू) वायरस का प्रकोप फैला

Uncategorized

रायपुर :  आंखों की फैलती बीमारी *आई फ्लू* को लेकर स्वास्थ्य मंत्री व उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव चिंतित , जनता से की अपील कहा, सभी लोग इस बीमारी के लक्षण दिखते ही  तुरंत  डॉक्टर से दिखाएं और दवाई ले इलाज कराएं , हमें इस बीमारी को गहनता से देखना पड़ेगा,, क्योंकि इसकी शिकायत सभी जगह से आ रही है ,कई जगह इस बीमारी के चलते आंख का ऑपरेशन को भी रोकना पड़ा है।

*कल कबीरधाम जिले और बेमेतरा में रहेंगे उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव,कल प्रभार क्षेत्रों की करेंगे दौरा ,कल  समीक्षा बैठक , जिसमें वन मंत्री मोहम्मद अकबर भी होंगे शामिल।                                                 

शहर में इन दिनों कंजेक्टिवाइटिस वायरस का प्रकोप फैला हुआ है यह बीमारी आंखों को संक्रमित करता है जिसकी चपेट में छोटे बच्चे जल्दी आ जाते हैं वैसे तो यह बीमारी मौसमी है लेकिन सुरक्षा भी उतनी ही जरूरी है यह बीमारी छोटे बड़ों को आसानी से हो जाती है इस बीमारी के कारण आंखों का लालपन, आंखों में सूजन, आंखों में दर्द बनी रहता है और यह कुछ समय के बाद आप ही आप ठीक भी हो जाती है यह बीमारी आंखों को देखने से नहीं फैलती संक्रमित लोगों के संपर्क में आने से यह बीमारी फैलती है।यह बीमारी स्कूल और हॉस्टल में जल्दी फैलती है। मेडिकल कॉलेज डिमरापापॉल बस्तर जिले में वर्तमान में आई फ्लू (कंजक्टिवाइटिस) फैल रही है, जिस हेतु बेहतर उपचार के लिऐ निम्नलिखित नेत्र विशेषज्ञ की टीम बनाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *