बढ़ती महंगाई और 500 में सिलेंडर का स्मृति ईरानी से मांगेंगे जवाब : दीपक बैज

Uncategorized

रायपुर/24सितंबर 2026। स्मृति ईरानी को भाजपा ने अपना छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि किसे प्रभारी बनाना है। यह भाजपा का अपना सांगठनिक फैसला है। कांग्रेस उनको बधाई देती है। प्रभारी के रूप में स्मृति ईरानी के सामने सबसे बड़ी चुनौती प्रदेश भाजपा की गुटबाजी से निपटना और कार्यकर्ताओं के असंतोष का सामना करना होगा। भाजपा सरकार में मंत्रियों में आपसी सिर फुटव्वल है। मंत्रीगण, मुख्यमंत्री के खिलाफ बगावती तेवर में है। वरिष्ठ विधायकों, नेताओं को सरकार से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। भाजपा कार्यकर्ता सरकार के ढाई साल के कार्यकाल से नाराज है। सरकार में निष्ठावान कार्यकर्ताओं की सुनवाई नहीं हो रही है। इन सबको संभालना स्मृति ईरानी के लिये बड़ी चुनौती होगी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि स्मृति ईरानी महंगाई के खिलाफ आंदोलन करके सुर्खियों में रही है। गैस, सिलेंडर के बढ़ते दामो के खिलाफ सिलेंडर उठाये हुये उनकी तस्वीर खूब वायरल हुई थी। आज गैस, खाद्य तेल, शक्कर, राशन सामाग्री, कपड़ा, साबुन, दवाई सभी के दाम बेतहाशा बढ़े गये है। जब स्मृति ईरानी छत्तीसगढ़ आयेगी तो कांग्रेस उनसे महंगाई को लेकर सवाल जरूर पूछेगी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मोदी की गारंटी में भाजपा ने महिलाओं को 500 रू. में गैस सिलेंडर देने का वादा किया था। कांग्रेस उनसे आग्रह करेगी की हर महिला को 500 रू. में सिलेंडर दिलवाये, 35 रू. में पेट्रोल-डीजल, 30 रू. में शक्कर भी स्मृति जी जनता को दिलवाये। मोदी की गारंटी के वादे के अनुसार छत्तीसगढ़ की जनता से किये वादे भाजपा सरकार कब पूरा करेगी? इसका जवाब स्मृति ईरानी को राज्य की जनता को देना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *