रायपुर। श्रावण मास के पावन अवसर पर राजधानी रायपुर में आज, 16 अगस्त को भव्य कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी। न्यू राजेंद्र नगर से निकलने वाली इस यात्रा में सर्वसमाज के श्रद्धालु सात पवित्र नदियों के जल को कांवड़ में लेकर मोतीबाग चौक स्थित बाबा श्री बैद्यनाथ धाम पहुंचेंगे। यहां विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाएगा।आयोजक एवं यात्रा के नेतृत्वकर्ता सीए अमित चिमनानी ने बताया कि अभिषेक के लिए देश की प्रमुख पवित्र नदियों से जल एकत्र किया गया है। इसमें मां गंगा (हर की पौड़ी), मां नर्मदा (ग्वारीघाट, जबलपुर), मां अरपा (बिलासपुर घाट), मां खारून (महादेव घाट), राजिम त्रिवेणी संगम, मां महानदी, मां पैरी और मां सोंढूर का पवित्र जल शामिल है।

चार किलोमीटर की होगी कांवड़ यात्रायात्रा के लिए सुबह 9 बजे न्यू राजेंद्र नगर में एकत्रीकरण एवं स्थल पूजन होगा। इसके बाद सुबह 10 बजे आशादीप हॉस्पिटल के पास से कांवड़ यात्रा रवाना होगी। करीब चार किलोमीटर लंबी यात्रा न्यू राजेंद्र नगर, रिंग रोड, कटोरातालाब, आकाशवाणी काली मंदिर और सुभाष स्टेडियम होते हुए मोतीबाग चौक स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचेगी।यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजकों के मुताबिक कांवड़ यात्रा के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन भी कराया गया है और श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ पंजीयन कराया है।
सीए अमित चिमनानी ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कांवड़ यात्रा में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन आस्था, भक्ति और सर्वसमाज की एकजुटता का प्रतीक है। सात पवित्र नदियों के जल से भगवान शिव का अभिषेक इस आयोजन का प्रमुख आकर्षण रहेगा।आयोजन को सफल बनाने के लिए मुखी मन्नूमल पृथवानी, लधाराम नैनवानी, रमेश मिर्घानी, बलराम आहूजा, सुशील केसवानी, झामनदास बजाज, श्याम चावला, महेश मिर्घानी, महेश प्रितवानी, मुरलीधर शादीजा, अजय जयसिंघानी, विकास रूपरेला, राजकुमार गुनवानी, विजय जयसिंघानी, अमर चंदनानी, प्रवीण साहू, विक्रम केवलानी, इंदर तलरेजा, मोहन होतवानी, प्रेमप्रकाश मध्यानी, रवि वाधवानी, निशिकांत नारायण पांडे, बंटी जुमनानी, विजय लहरवानी, विक्की वाधवानी, संदीप थौरानी, संजय लालवानी, किशोर गुरनानी, पंकज चीजवानी, समीर वेनश्यानी, नरेन्द्र दासवानी, मनीष पंजवानी, अनिल लाहोरी, रतन वर्ल्यानी, रोशन आहूजा, साजन श्रीवास सहित पूरी टीम जुटी हुई है।हर-हर महादेव के जयघोष के बीच आज राजधानी में आस्था और भक्ति का यह भव्य संगम देखने को मिलेगा।