छत्तीसगढ़ में आंधी-बारिश का डबल अलर्ट: 60 KM तक की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 20 से ज्यादा जिलों में गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी

Uncategorized

रायपुर : छत्तीसगढ़ में मौसम का तगड़ा अलर्ट:- कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश, 60 KM तक की रफ्तार से चल सकती है हवा।
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने के संकेत हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर ने 20 सितंबर को दोपहर जारी Nowcast में प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है।


🌩️ इन जिलों में ज्यादा असर की आशंका :-
IMD के मुताबिक सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव और दुर्ग में मध्यम गरज-चमक वाला तूफान आने की संभावना है। इस दौरान 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। बिजली गिरने और बारिश की भी संभावना जताई गई है।


🌧️ इन जिलों में भी बारिश-आंधी का अलर्ट :-
इसके अलावा रायपुर, महासमुंद, बलौदाबाजार-भाटापारा, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, मुंगेली, बेमेतरा, कबीरधाम, सुरजपुर, सरगुजा और बलरामपुर समेत कई जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की हवा के साथ गरज-चमक और बारिश की संभावना है।
⚠️ बिजली गिरने और तेज हवा से सावधानी :-
मौसम विभाग ने लोगों को खुले स्थानों, पेड़ों, बिजली के खंभों और कमजोर संरचनाओं से दूर रहने की सलाह दी है। आंधी के दौरान बिजली के तार टूटने, पेड़ या शाखाएं गिरने और सड़क पर दृश्यता प्रभावित होने जैसी स्थिति बन सकती है। वाहन चालकों को भी बारिश और तेज हवा के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
⏰ Nowcast की वैधता: 20 सितंबर 2026, शाम 5:40 बजे तक।
1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *