PM मोदी के जन्मदिन पर गुढ़ियारी में ‘आशीर्वाद का दीया’, बसंत अग्रवाल बोले- सेवा और जनभागीदारी से बनेगा सशक्त समाज

Uncategorized

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन एवं सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बुधवार को रायपुर के गुढ़ियारी स्थित शीतला माता मंदिर के पास ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा नेता बसंत अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में हजारों मिट्टी के दीये प्रज्वलित किए गए।

दीपों की रोशनी से मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र जगमगा उठा।कार्यक्रम के माध्यम से सेवा, समर्पण और जनभागीदारी का संदेश दिया गया। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित सामाजिक एवं सेवा गतिविधियों में सहभागिता की।इस अवसर पर बसंत अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।बसंत अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर देशभर में सेवा और जनभागीदारी से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इसी कड़ी में गुढ़ियारी में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया है। भारतीय संस्कृति में दीपक प्रकाश और सकारात्मकता का प्रतीक है। हजारों दीयों का प्रज्वलन सेवा, समर्पण और समाज के प्रति जिम्मेदारी के संकल्प का प्रतीक है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में देश और समाज की सेवा को प्राथमिकता दी है। उनके जन्मदिन पर प्रत्येक व्यक्ति को समाज के लिए कुछ सकारात्मक करने का संकल्प लेना चाहिए। जरूरतमंदों की सहायता, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और अन्य सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में सहभागिता कर सेवा की भावना को आगे बढ़ाया जा सकता है।

बसंत अग्रवाल ने कहा कि ‘आशीर्वाद का दीया’ केवल दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि लोगों को सेवा और जनभागीदारी से जोड़ने का प्रयास है। उन्होंने कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल हुए भाजपा कार्यकर्ताओं और नागरिकों का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम के दौरान शीतला माता मंदिर परिसर के आसपास उत्साह और उल्लास का माहौल रहा। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता श्रवण शर्मा, हेमेंद्र साहू, विवेक अग्रवाल, मनीष ठाकुर, प्रिया सिंह, शुभम यादव, बागेश्वर धाम शिष्य मंडल प्रभारी कुलदीप शर्मा, सह प्रभारी योगेश शर्मा, लेखनी बिसेन सहित आयोजन से जुड़े पदाधिकारी, सनातनी सेना के सदस्य, भाजपा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *