असाक्षरों की पहचान हेतु विशेष सर्वे अभियान शुरू : जिला पंचायत सीईओ ने ली बैठक

Uncategorized

गौरेला पेंड्रा मरवाही, 17 जून 2026/जिले में उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुकेश रावटे ने जनपद पंचायत गौरेला के सभाकक्ष में समीक्षा बैठक लेकर 15 वर्ष से अधिक आयु के असाक्षर व्यक्तियों की पहचान के लिए विशेष सर्वे अभियान समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में स्व-सहायता समूहों से जुड़ी असाक्षर महिलाओं को अभियान से जोड़कर उन्हें साक्षर बनाने तथा शिक्षित युवाओं को स्वयंसेवी शिक्षक के रूप में जिम्मेदारी देने पर जोर दिया गया। घर-घर सर्वे के माध्यम से असाक्षरों का चिन्हांकन कर उन्हें साक्षरता केंद्रों से जोड़ने के निर्देश भी दिए गए।

जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी ने बताया कि जिले को 40 हजार असाक्षरों को साक्षर बनाने का लक्ष्य मिला है, जिसमें 39 हजार 66 असाक्षरों की पहचान की जा चुकी है तथा 33 हजार 27 शिक्षार्थी महापरीक्षा अभियान में सफल हो चुके हैं। शेष शिक्षार्थियों को सितंबर 2026 तक साक्षर बनाकर जिले को शत-प्रतिशत साक्षर बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बैठक के अंत में मुख्य कार्यपालन अधिकारी रावटे ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उल्लास साक्षरता की शपथ दिलाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *