नेपाल के रसुवा में बाढ़ से भारी तबाही, मलबे में दबी जिंदगियों की आशंका

Uncategorized

नेपाल : नेपाल के रसुवा जिले में बाढ़ के बाद तबाही का भयावह मंजर सामने आया है। चारों तरफ मलबा ही मलबा नजर आ रहा है। कई इमारतें पूरी तरह बह गई हैं और पूरा इलाका बाढ़ की विनाशलीला की तस्वीर पेश कर रहा है।

हालात इतने भयावह हैं कि मलबे के नीचे कितनी जिंदगियां दबी हो सकती हैं, इसका अंदाजा लगाना भी मुश्किल है। राहत और बचाव कार्य के बीच लोगों के सुरक्षित होने को लेकर चिंता बनी हुई है।

रसुवा में हुई इस भीषण तबाही के दृश्य उत्तराखंड के धराली हादसे की याद ताजा कर रहे हैं, जहां अचानक आई आपदा ने भारी तबाही मचाई थी।1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *