रायपुर :- हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त है। इसमें हत्या से लेकर हत्या की कोशिश, ब्लैकमेलिंग, धोखाधड़ी, अवैध हथियार रखने आदि का मामला है। इसी तरह रोहित के खिलाफ भी हत्या की कोशिश, अपहरण, दुष्कर्म, अप्राकृतिक कृत्य आदि के मामले दर्ज हैं।

क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राज शेखावत के खिलाफ मौदहापारा थाने में 15 नवंबर को पुरानी बस्ती थाने के पूर्व थाना प्रभारी योगेश कश्यप ने एफआईआर दर्ज कराई थी। जिसके बाद बुधवार शाम को करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर राज शेखावत ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए मौदहापारा थाने में अपनी गिरफ्तारी दी. पुलिस ने औपचारिक कार्यवाही पूरी करने के बाद थाने से उन्हें जमानत दी.गिरफ्तारी के बाद जमानत पर रिहा हुए क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राज शेखावत ने कहा “आज से आमंत्रण यात्रा का शुभारंभ किया गया. मेरे खिलाफ जो मामला दर्ज हुआ था. उस मामले के खिलाफ मुझे गिरफ्तारी देनी थी वही गिरफ्तारी देने मैं आया था. गिरफ्तारी देने के बाद मुझे जमानत मिल गई है. मैं यहां से वापस जा रहा हूं, लेकिन हमारा 7 दिसंबर का जो आयोजन है वह पीड़ित परिवार द्वारा आयोजित आयोजन है. क्षत्रिय स्वाभिमान न्याय महापंचायत का आयोजन है. इस आयोजन को 7 दिसंबर को कई सारी मांगों को लेकर करने वाले हैं.”शेखावत ने कहा कि आप सब जानते हैं कि नारी अस्मिता और अश्लीलता की जो बात है वह हमें बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है. जिस तरह से वीरेंद्र तोमर के साथ जो बर्ताव हुआ, वह भी हमें स्वीकार्य नहीं है. यह लोकतंत्र है और इस लोकतंत्र में न्यायपालिका है और सजा का हक उन्हीं को है. हमारी बहन बेटी की अस्मिता और स्वाभिमान के लिए 7 दिसंबर को आयोजन किया है.हिस्ट्रीशीटर और सूदखोर वीरेंद्र तोमर की गिरफ्तारी को लेकर उन्होंने कहा “फरियाद होने के बाद अभी तक वह आरोप सिद्ध नहीं हुए हैं. अभी तो केस कोर्ट में विचाराधीन है. जिस दिन आरोप सिद्ध हो जाएंगे उस दिन हम सजा को मानेंगे. पुलिस अगर किसी को अपराधी बोलती है तो वह अपराधी थोड़ी हो जाएगा. मीडिया ट्रायल होता है तो मीडिया अपना काम करता है. उन्होंने यह भी माना की करणी सेना पर मीडिया का बहुत बड़ा कर्ज है. जब तक अपराध सिद्ध ना हो तब तक वह अपराधी नहीं माना जाता.”15 नवंबर को पुरानी बस्ती के पूर्व थाना प्रभारी योगेश कश्यप ने एफआईआर दर्ज कराए जाने के मामले को लेकर कहा “आपराधिक धमकी लोक सेवक को धमकाने और सम्मान को ठेस पहुंचाने का जिक्र किया है. इसके बाद हमारे द्वारा मौदहापारा पुलिस में एफआईआर दर्ज कराते हुए बीएनएस की धाराओं में शनिवार को FIR दर्ज की है. वही इस FIR के दर्ज होने के बाद राज शेखावत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म x पर फिर से धमकी दी है.”