पेट्रोलिंग में मिला लावारिस ई-रिक्शा निकला चोरी का, ई-चालान डिवाइस से खुला राज

Uncategorized

रायपुर। यातायात पुलिस की सतर्कता और तकनीक के त्वरित इस्तेमाल से चोरी हुआ ई-रिक्शा बरामद करने में सफलता मिली है। तेलीबांधा यातायात थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग के दौरान शांति नगर में लावारिस हालत में मिले ई-रिक्शा की जांच ई-चालान डिवाइस से की गई। वाहन में दर्ज मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर पता चला कि ई-रिक्शा चोरी का है और इस संबंध में गंज थाने में एफआईआर दर्ज है।

यातायात थाना तेलीबांधा के निरीक्षक विशाल कुजूर के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक 1783 लम्बोदर साहू एवं आरक्षक 2706 विजय ठाकुर क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रहे थे। इसी दौरान शांति नगर में एक ई-रिक्शा संदिग्ध अवस्था में लावारिस खड़ा मिला।पुलिस टीम ने ई-चालान डिवाइस के जरिए वाहन की जानकारी जुटाई और दर्ज मोबाइल नंबर पर वाहन मालिक मोहम्मद जावेद से संपर्क किया।

उन्होंने बताया कि ई-रिक्शा चोरी हो चुका है तथा चोरी के मामले में थाना गंज में एफआईआर क्रमांक 182/2025, धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज है।यातायात पुलिस ने तत्काल गंज थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी। इसके बाद बरामद ई-रिक्शा को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई और आगे की जांच के लिए क्रेन की मदद से थाना गंज भेज दिया गया।यातायात पुलिस की सतर्क पेट्रोलिंग और ई-चालान डिवाइस में उपलब्ध वाहन संबंधी जानकारी के त्वरित उपयोग से चोरी के वाहन की पहचान संभव हुई।a

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *