गणेष विर्सजन की झांकियों के दौरान रायपुर पुलिस द्वारा प्रस्तुत की गई ‘‘हर हेड हेलमेट‘‘ की झांकी

Chhattisgarh

रायपुर : दिनांक 15 सितम्बर 2019,
पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय  आरिफ एच शेख के निर्देषानुसार रायपुर पुलिस द्वारा स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन के अवसर पर ‘‘हर हेड हेलमेट‘‘ अभियान चलाया गया था जिसके तहत लगभग 15,000 से अधिक हेलमेट आम लोगों को रायपुर पुलिस द्वारा वितरित किये गये थे। इसी विषय के मद्देनजर गणेष विर्सजन की झांकी के दौरान रायपुर पुलिस द्वारा आम जनता को संदेष देने एवं जागरूकता लाने हेतु ‘‘हर हेड हेलमेट‘‘ की झांकी प्रस्तुत कर यह संदेष दिया गया कि सभी व्यक्ति दोपहिया वाहनों में सवारी के दौरान हेलमेट का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें। समय – समय पर रायपुर पुलिस का ‘‘हर हेड हेलमेट‘‘ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *