सात नदियों के जल से महाकाल का अभिषेक, अमित चिमनानी के नेतृत्व में निकली भव्य कावड़ यात्राभाजपा संगठन महामंत्री पवन साय

Uncategorized

रायपुर। श्रावण मास के पावन अवसर पर रविवार को राजधानी रायपुर में भव्य कावड़ यात्रा निकाली गई। सीए अमित चिमनानी के नेतृत्व में न्यू राजेंद्र नगर स्थित निवास से शुरू हुई यात्रा मोतीबाग चौक स्थित बाबा वैधनाथ धाम पहुंची। यात्रा में बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।यात्रा में भगवान शिव, नंदी की झांकियां और भव्य शिवलिंग आकर्षण का केंद्र रहे।

मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा और आतिशबाजी के साथ कावड़ यात्रियों का स्वागत किया।आयोजकों के अनुसार, श्रद्धालु मां गंगा के हर की पौड़ी, मां नर्मदा के ग्वारीघाट जबलपुर, मां अरपा के बिलासपुर घाट, मां खारुन के महादेव घाट, राजिम त्रिवेणी संगम, मां महानदी, मां पैरी और मां सोंढूर से पवित्र जल लेकर पहुंचे। इसी जल से बाबा वैधनाथ धाम में महाकाल का अभिषेक किया गया।यात्रा की शुरुआत कावड़ पूजन और महाकाल की आरती के साथ हुई। यात्रा के समापन पर विधिवत जलाभिषेक कर छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई।

यात्रा में भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय, संत राजीव लोचन महाराज, विधायक पुरंदर मिश्रा, भाजपा नेता संजय श्रीवास्तव, केदार गुप्ता, अमरजीत छाबड़ा, नेहरू निषाद, छगन मूंदड़ा, किरण बघेल, उज्ज्वल दीपक, राजीव चक्रवर्ती, सुनील चौधरी, विश्वदिनी पांडेय, निशिकांत पांडेय और अनामिका सिंह समेत कई लोग शामिल हुए।

इसके अलावा छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के प्रदेश अध्यक्ष महेश दरयानी, चैंबर के प्रदेश महामंत्री अजय भसीन, कैट के प्रदेश महामंत्री अवनीत सिंह, समाजसेवी मुखी मन्नूमल पृथवानी, भारतीय सिंधु सभा के प्रदेश अध्यक्ष लधाराम नैनवानी, वरिष्ठ समाजसेवी रमेश मिर्घानी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *