छत्तीसगढ़ की मिट्टी से जुड़ा त्योहार, ‘हरेली हमारी आत्मा है’ – भूपेश बघेल

Uncategorized

रायपुर/12 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के पारंपरिक पर्व हरेली तिहार पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूरी पारंपरिक छवि के साथ मनाया। अपने निवास पर उन्होंने हल, बैलगाड़ी, और कृषि उपकरणों की विधिपूर्वक पूजा की। साथ ही गेड़ी चढ़कर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उनका पूरा परिवार भी मौजूद रहा।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गेड़ी चढ़ते हुए ग्रामीण संस्कृति को सम्मान देने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि ‘‘हरेली सिर्फ त्योहार नहीं, हमारी पहचान है।’’ यह हमारी कृषि परंपरा और ग्रामीण जीवन की आत्मा है। हमें इसे हर हाल में संजोकर रखना होगा। खेती किसानी से जुड़े इस त्योहार के दौरान सरकार की दुर्भावना के चलते आज प्रदेश के किसान खाद की किल्लत से जूझ रहे है। उन्होंने जेन जी आंदोलन की तारीफ करते हुए कहा कि देश के लोकतंत्र के लिए यह बड़ा मोड़ है, जो काम दूसरे नहीं कर पाये उसे जेन जी ने कर दिया। उन्होंने राज्य सरकार और मोदी सरकार की नाकामियों पर भाजपा को घेरा कहा कि संसद में राहुल गांधी आम आदमी और युवाओं की आवाज उठा रहे है।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर, पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, प्रदीप चौबे, राजेन्द्र तिवारी, प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, विधायक गण अनिला भेड़िया, भोलाराम साहू, संगीता सिन्हा, चातुरी नंद, रामकुमार यादव, ओंकार साहू, इन्द्र साव, कुंवर सिंह निषाद, अंबिका मरकाम, हर्षिता बघेल, संदीप साहू, कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, रायपुर शहर अध्यक्ष श्रीकुमार मेनन, रायपुर ग्रामीण अध्यक्ष राजेन्द्र पप्पू बंजारे, महेन्द्र छाबड़ा, डॉ. अजय साहू, आलोक चंद्राकर, राकेश ठाकुर, धीरज बाकलीवाल, शशि सिंह, कुलदीप जुनेजा, शैलेश नितिन त्रिवेदी, राम गिडलानी, शिवसिंह ठाकुर, मंजू सिंह, आर.पी. सिंह, धनंजय सिंह ठाकुर, सुरेन्द्र वर्मा, वंदना राजपूत, विनोद तिवारी, सत्यप्रकाश सिंह, सन्नी अग्रवाल, प्रमोद चौबे, सूर्यमणि मिश्रा, असलम खान, राजू नायक, पंकज मिश्रा, सतनाम पनाग, ओम श्रीवास, सुधा सरोज, मिलिंद गौतम, सुनील बजारी, बबीता नाथानी, शब्बीर खान, सुशांत-डे, राज देवांगन, दीपक चौबे, प्रगति बाजपेई, सुरेश मसीह, कमलेश नाथवानी, दिनेश फुटान, उज्जवल राजपूत, मुकेश कुकरेजा, अनीश मनिहार, अविनय दुबे, मनोज बंजारे, प्रवीण चंद्राकर, इरफान कुरैशी, सुरेश बाफना, सुरेश दीवार, अनिल राजुरा, संदीप शर्मा, जावेद नकवी, नंदू सिंह, मुन्ना मिश्रा, महेंद्र सेन, राजू दुबे, सहित सैकड़ों की संख्या में प्रदेश भर से आये कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *