रायपुर : कांकेर में हुई एक घटना कि एक महिला और एक पुरुष को नग्न कर घुमाया गया, पंचायत का मामला है ,पत्रकारों के सवाल पर मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा हम लोगों ने मीडिया में देखा ,जिसके बाद गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने इस मामला को संज्ञान में ले लिए है और दूरस्थ अंचल क्षेत्र में जाने अनजाने में ऐसी घटनाएं ना हो इसके लिए सरकार संकल्पित है , इसकी समीक्षा गृहमंत्री के निर्देश में जारी किया गया है और इस मामले में जो लोग दोषी हैं उसकी गिरफ्तारी भी हो गई है।