बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से की मुलाकात, स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर हुई चर्चा

Uncategorized

नई दिल्ली। बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, चिकित्सा सुविधाओं के विकास और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।मुलाकात के दौरान बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था को और मजबूत करने, आम लोगों को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा केंद्र सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने बिहार की स्वास्थ्य जरूरतों और राज्य में स्वास्थ्य क्षेत्र के विकास से जुड़े विषयों को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष रखा। वहीं, केंद्र स्तर से बिहार को स्वास्थ्य क्षेत्र में आवश्यक सहयोग और सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर भी चर्चा हुई।मुलाकात को बिहार के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और केंद्र-राज्य समन्वय को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *