रायपुर ब्रेकिंग: वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 24 IFS अधिकारियों का तबादलागणवीर धम्मशील बने वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के विशेष सचिव, कई जिलों के DFO बदले

Uncategorized

रायपुर। छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। विभाग में 24 IFS अधिकारियों के तबादले और नवीन पदस्थापन किए गए हैं। इस फेरबदल में मंत्रालय से लेकर वनमंडलों और छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम तक अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।

कई जिलों में नए वन उप संरक्षक (DFO) की पदस्थापना की गई है।तबादला सूची के अनुसार गणवीर धम्मशील को वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। वहीं उत्तम कुमार गुप्ता को इंद्रावती टाइगर रिजर्व का प्रभारी मुख्य वन संरक्षक (CCF) बनाया गया है।

इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी:-

गणवीर धम्मशील — विशेष सचिव, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग- उत्तम कुमार गुप्ता — प्रभारी CCF, इंद्रावती टाइगर रिजर्व- दुलेश्वर प्रसाद साहू — वनमंडलाधिकारी, मनेन्द्रगढ़- पंकज राजपूत — वन उप संरक्षक, रायपुर- प्रभाकर खलखो — प्रभारी वन संरक्षक, सरगुजा कार्य आयोजना वनमंडल- संदीप बलगा — वनमंडलाधिकारी, पूर्व भानुप्रतापपुर- मयंक पाण्डेय — वन उप संरक्षक, गरियाबंद- सत्यदेव शर्मा — वनमंडलाधिकारी, धरमजयगढ़- श्रीनिवास तन्नेटी — वन उप संरक्षक, महासमुंद- जितेन्द्र कुमार उपाध्याय — नवीन पदस्थापना, छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम- संजय यादव — प्रतिनियुक्ति, छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम- कुमार निशांत — वनमंडलाधिकारी, खैरागढ़- पंकज कुमार कमल — वन उप संरक्षक, मरवाही- पुष्पलता टंडन — वन उप संरक्षक, सारंगढ़-बिलाईगढ़- लोकनाथ पटेल — वनमंडलाधिकारी, सरगुजा- शषिगानंदन के. — वन उप संरक्षक, कांकेर- अभिषेक जोगावत — उप महाप्रबंधक, लघु वनोपज संघ- रौनक गोयल — वन उप संरक्षक, PCCF कार्यालय- ग्रीष्मी चांद — प्रतिनियुक्ति, छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम- चंद्रशेखर परदेशी — वन उप संरक्षक, कोरिया- दिपेश कपिल — वनमंडलाधिकारी, बस्तर- चंद्र कुमार अग्रवाल — वन उप संरक्षक, दुर्ग- ऋषभ जैन — प्रतिनियुक्ति, छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम- विपुल अग्रवाल — वन उप संरक्षक, सूरजपुरइस प्रशासनिक फेरबदल के बाद वन विभाग के कई महत्वपूर्ण वनमंडलों में नए अधिकारियों की तैनाती हुई है।

खासतौर पर रायपुर, बस्तर, सरगुजा, धरमजयगढ़, गरियाबंद, महासमुंद, कांकेर, कोरिया, सूरजपुर और अन्य वनमंडलों में नेतृत्व स्तर पर बदलाव किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *