सावन की मस्ती में झूमीं अघरिया समाज की महिलाएं, सांस्कृतिक महोत्सव में दिखी एकता और महिला शक्ति

Uncategorized

रायपुर : अघरिया महिला मंच, रायपुर द्वारा आयोजित सावन महोत्सव-2026 उत्साह, उमंग और पारंपरिक रंगों के बीच भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज की महिलाओं ने सावन गीतों, लोकनृत्यों, पारंपरिक खेलों और विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लेकर पूरे माहौल को हरियाली और उल्लास से सराबोर कर दिया।

रंग-बिरंगी वेशभूषा और सावन की थीम पर सजे आयोजन ने सभी का मन मोह लिया।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सांसद रूपकुमारी चौधरी तथा अखिल भारतीय अघरिया समाज की महिला संयोजिका तारेश्वरी नायक रहीं। दोनों अतिथियों ने महिला मंच की सक्रियता और समाज को संगठित रखने के प्रयासों की सराहना करते हुए महिलाओं को समाज की सबसे बड़ी शक्ति बताया।सांसद रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी से ही समाज मजबूत और संस्कारित बनता है।

उन्होंने महिला मंच की अध्यक्ष सविता पटेल और उनकी पूरी टीम को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।महिला संयोजिका श्रीमती तारेश्वरी नायक ने कहा कि महिला मंच समाज की मजबूत नींव है। महिलाओं की सक्रिय भागीदारी संगठन, संस्कार और सामाजिक जागरूकता को नई दिशा दे रही है।

कार्यक्रम का सफल संचालन एवं आयोजन सरिता पटेल, कल्पना पटेल, लता चौधरी, रजनी पटेल, मंजू पटेल एवं रुक्मणी नायक के मार्गदर्शन में हुआ। इस दौरान राजकुमारी पटेल को ‘सावन क्वीन-2026’ का खिताब प्रदान किया गया, जबकि विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया।आयोजन की सफलता में महिला मंच की अध्यक्ष सविता पटेल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रेणुका पटेल, उपाध्यक्ष आशा पटेल, सचिव याश्मीन नायक, सह-सचिव मीना पटेल, कोषाध्यक्ष विनीता नायक सहित पूरी कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

बड़ी संख्या में समाज की महिलाओं ने अपनी सक्रिय भागीदारी से आयोजन को यादगार बना दिया।समापन अवसर पर सभी महिलाओं ने समाज की एकता, महिला सशक्तिकरण और सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *