रायपुर : उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल कल राजीव भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिले। लोगों ने उनके सामने बहुत सारी समस्याएं रखी और मंत्री ने सबकी आवेदन किया और निराकरण की आश्वासन दी, इस दौरान उमेश पटेल ने पत्रकारों से बातचीत भी की ओर पत्रकारों से कहा कि छात्र संघ चुनाव इस वर्ष फिलहाल नहीं किया जाएगा।उन्हाेंने कहा कि चुंकि इस साल लोकसभा और विधानसभा चुनाव हो चुके हैं।
आपको बता दें कि पूर्व में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छात्र संघ चुनाव को लेकर यह ऐलान किया था कि इस बार छात्र संघ चुनाव कराया जाएगा।
पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने पिछले दो वर्षों तक छात्रसंघ चुनाव नहीं कराया था और इस बात पर कांग्रेस ने जमकर विरोध भी किया था. इस बार सत्ता में कांग्रेस की सरकार है लेकिन इस वर्ष भी छात्र संघ चुनाव नहीं कराया जा रहा है।