ब्रेकिंग न्यूज : बाढ़ का जायजा लेने सुकमा पहुंचे CM विष्णु देव साय, राहत केंद्रों का किया निरीक्षण

Uncategorized

सुकमा। बाढ़ और जलभराव से प्रभावित सुकमा जिले का जायजा लेने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सुकमा पहुंचे। मुख्यमंत्री ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर जमीनी हालात की जानकारी ली और राहत केंद्रों में पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।मुख्यमंत्री ने राहत केंद्रों में ठहरे बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। उन्होंने प्रभावित लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा जिला प्रशासन से राहत एवं बचाव कार्यों की मौजूदा स्थिति की जानकारी ली।

राहत-बचाव में किसी तरह की लापरवाही नहीं—CM

मुख्यमंत्री साय ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने प्रभावित लोगों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए भोजन, स्वच्छ पेयजल, स्वास्थ्य सुविधाओं और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं लगातार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने कहा कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार बाढ़ प्रभावित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। प्रशासन को निर्देशित किया गया है कि प्रभावित लोगों को तत्काल आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए और हालात पर लगातार नजर रखी जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *