बारकोड स्कैन करते ही मिलेगी जब्त संपत्तियों की पूरी जानकारी, रिकॉर्ड और निगरानी होगी पूरी तरह डिजिटल : DCP तारकेश्वर पटेल

Uncategorized

रायपुर। पुलिस कमिश्नरेट रायपुर ने तकनीक आधारित पुलिसिंग की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए मध्य जोन के देवेंद्र नगर थाना में ई-मालखाना 2.0 का शुभारंभ किया। इस नई व्यवस्था के जरिए जब्त संपत्तियों का रखरखाव, रिकॉर्ड संधारण और निगरानी अब पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी तरीके से की जाएगी।कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित तुकाराम कांबले, पुलिस उपायुक्त (मध्य) तारकेश्वर पटेल ( Deputy Commissioner of Police), अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त विवेक शुक्ला, सहायक पुलिस आयुक्त रमाकांत साहू, थाना प्रभारी दीपेश सैनी सहित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।ई-मालखाना 2.0 के तहत मालखाने में रखी गई।

सभी जब्त संपत्तियों का पूरा विवरण ऑनलाइन दर्ज किया गया है। प्रत्येक जब्त वस्तु पर बारकोड लगाया गया है, जिसे स्कैन करते ही संबंधित संपत्ति की पूरी जानकारी तत्काल उपलब्ध हो जाएगी। इससे जब्त माल की खोज, सत्यापन, रिकॉर्ड प्रबंधन और न्यायालयीन प्रक्रिया के दौरान आवश्यक जानकारी आसानी से मिल सकेगी।इससे पहले कोतवाली, गंज और मोदहापारा थानों में भी ई-मालखाना व्यवस्था शुरू की जा चुकी है। अब पुलिस कमिश्नरेट रायपुर अन्य थानों में भी इसे चरणबद्ध तरीके से लागू कर रहा है। इस पहल से पुलिस कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, दक्षता और जवाबदेही को और अधिक मजबूत बनाने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *