कुलपति के खिलाफ NSUI का हल्ला बोल, 28 जुलाई को संभाग स्तरीय घेराव

Uncategorized

बस्तर। शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय में छात्र नेताओं पर दर्ज एफआईआर और विश्वविद्यालय प्रशासन के रवैये को लेकर NSUI ने कुलपति मनोज श्रीवास्तव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। NSUI बस्तर जिलाध्यक्ष विशाल खंबारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कुलपति पर छात्र विरोधी रवैया अपनाने और लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाने वाले छात्रों का दमन करने का आरोप लगाया।विशाल खंबारी ने कहा कि 18 मई को NSUI के छात्र नेताओं ने बेहतर शिक्षा, समय पर कोर्स पूरा होने के बाद ही सेमेस्टर परीक्षा कराने सहित विभिन्न मांगों को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से कुलपति को ज्ञापन सौंपा था।

लेकिन मांगों पर विचार करने के बजाय छात्र नेताओं पर एफआईआर दर्ज करा दी गई, जिसका NSUI विरोध करता है।NSUI ने छात्र नेताओं पर दर्ज एफआईआर वापस लेने, विश्वविद्यालय में कथित शैक्षणिक और प्रशासनिक अनियमितताओं की जांच कराने तथा कुलपति के इस्तीफे की मांग की है। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो 28 जुलाई को शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय का संभाग स्तरीय घेराव किया जाएगा। NSUI का कहना है कि छात्रों के अधिकारों की लड़ाई सड़क से लेकर विश्वविद्यालय परिसर तक जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *