रायपुर : दिनांक 12 सितंबर 2019, गृह, जेल, लोक निर्माण, धर्मस्व, पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू कल 13 सितंबर 2019 शुक्रवार को सुबह 11 बजे से राजीव भवन में बैठेंगे। इस दौरान मंत्री ताम्रध्वज साहू अपने विभाग से संबधित समस्याओं का कांग्रेस के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियो और जनसामान्य से मुलाकात कर अपने विभाग से संबंधित शिकायत एवं सुझाव पर आवश्यक कार्यवाही करेंगे। इसकी जानकारी छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने दी।