Big breaking :: महादेव बेटिंग ऐप पर शिकंजा और कसामहादेव बेटिंग ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार

Uncategorized

रायपुर/नई दिल्ली। महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को रॉयल ओमान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी इंटरपोल के रेड नोटिस के आधार पर की गई।जानकारी के मुताबिक, सौरभ चंद्राकर फर्जी इंडोनेशियाई पासपोर्ट के जरिए ओमान में अवैध रूप से प्रवेश कर छिपकर रह रहा था।

जांच एजेंसियों को उसकी गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद इंटरपोल की मदद से यह कार्रवाई की गई।रिपोर्टों के अनुसार, चंद्राकर इससे पहले संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में रह रहा था और वहीं से कथित तौर पर महादेव बेटिंग नेटवर्क का संचालन करता था।अब भारतीय एजेंसियां उसे भारत लाने के लिए औपचारिक प्रत्यर्पण (Extradition) की प्रक्रिया में जुट गई हैं। यदि प्रत्यर्पण सफल होता है, तो महादेव बेटिंग ऐप से जुड़े करोड़ों रुपये के कथित हवाला, मनी लॉन्ड्रिंग और अन्य मामलों की जांच में बड़ा खुलासा होने की संभावना है।महादेव बेटिंग ऐप मामले में यह अब तक की सबसे बड़ी अंतरराष्ट्रीय कार्रवाई मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *