केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने डॉ. अनुराग बत्रा को किया सम्मानित, मीडिया और एक्सपीरिएंशियल इकोनॉमी में योगदान का मिला राष्ट्रीय सम्मान

Uncategorized

नई दिल्ली। केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने BW Businessworld के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ डॉ. अनुराग बत्रा को मीडिया और एक्सपीरिएंशियल इकोनॉमी (अनुभव आधारित अर्थव्यवस्था) में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए स्पेशल अवॉर्ड से सम्मानित किया।यह सम्मान पिछले ढाई दशक से अधिक समय से मीडिया, विज्ञापन, मार्केटिंग, इवेंट्स, टेक्नोलॉजी और बिजनेस इकोसिस्टम को मजबूत करने तथा उद्योग जगत में सार्थक संवाद और पेशेवर समुदायों के निर्माण में उनके योगदान की राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता है।सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. बत्रा ने कहा कि यह उनके लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि भारत का एक्सपीरिएंशियल इकोनॉमी सेक्टर तेजी से उभर रहा है और यह सम्मान उन्हें उद्योग और समाज के लिए और बेहतर मंच तैयार करने की नई प्रेरणा देगा।डॉ. अनुराग बत्रा ने 26 वर्ष पहले Exchange4media Group की स्थापना की थी, जो आज देश के मीडिया, विज्ञापन और मार्केटिंग क्षेत्र का प्रमुख प्लेटफॉर्म बन चुका है।

वर्ष 2013 में उन्होंने BW Businessworld का अधिग्रहण कर उसे प्रिंट, डिजिटल, वीडियो, रिसर्च और इवेंट्स आधारित 360 डिग्री मीडिया संगठन के रूप में स्थापित किया।डॉ. बत्रा वर्ष 2024 में International Academy of Television Arts & Sciences के सदस्य भी चुने गए और उन्होंने लगातार दो वर्षों तक International Emmy Awards की सेमीफाइनल जजिंग की मेजबानी कर भारतीय मीडिया की वैश्विक पहचान को नई मजबूती दी।यह सम्मान डॉ. अनुराग बत्रा के मीडिया, उद्यमिता, प्रबंधन शिक्षा, वैश्विक नेतृत्व और एक्सपीरिएंशियल इकोनॉमी के विकास में उनके बहुआयामी योगदान की औपचारिक पहचान माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *