ब्रेकिंग : GPM में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 7 राजस्व अधिकारियों का तबादला, कलेक्टर ने की आदेश जारी

Uncategorized

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में राजस्व प्रशासन में बड़ा बदलाव करते हुए कलेक्टर ने शुक्रवार को 7 अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह फेरबदल तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार तीन तहसीलदारों और चार नायब तहसीलदार/सहायक अधीक्षक स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। वहीं सकोला तहसील के लिए प्रभारी तहसीलदार की भी नियुक्ति की गई है।प्रमुख तबादलेशेषनारायण जायसवाल को पेंड्रारोड से तहसीलदार पेंड्रा बनाया गया।

प्रीति शर्मा को मरवाही से तहसीलदार पेंड्रारोड की जिम्मेदारी मिली।अविनाश कुजूर को पेंड्रा से तहसीलदार मरवाही भेजा गया।उमेश कुमार चौहान को नायब तहसीलदार पेंड्रारोड के साथ उप तहसील बरस्ती का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।रमेश कुमार कमार को उप तहसील निमधा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।अंजली मिश्रा को प्रभारी तहसीलदार सकोला बनाया गया।

दशोदा आर्मो को भू-अभिलेख शाखा में सहायक अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई।आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि सकोला तहसील कार्यालय के आहरण एवं संवितरण अधिकारी (DDO) का प्रभार अस्थायी रूप से तहसीलदार पेंड्रा को सौंपा गया है।जिले में राजस्व अमले में हुए इस बड़े फेरबदल को प्रशासनिक कसावट और कार्यों में तेजी लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *