हिट एंड रन के 5 प्रकरणों में दावाकर्ता को किया गया भुगतान

Uncategorized

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 30 जून 2026/कलेक्ट्रेट के अरपा सभा कक्ष में टक्कर मार कर भागना मोटर यान दुर्घटना पीड़ित प्रतिकर स्कीम (जिला स्तरीय हिट एंड रन समिति) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मुकेश रावटे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अविनाश मिश्रा सहित समिति के सदस्य उपस्थित थे।

परिवहन विभाग द्वारा बताया कि जिले में 28 प्रकरणों में दुर्घटनाकारित वाहनों का पता चला है, जिसमें पेण्ड्रारोड क्षेत्र के 13, पेण्ड्र क्षेत्र के 8 और मरवाही क्षेत्र के 7 प्रकरण शामिल हैं। इनमें सेे 6 प्रकरणों में निपटान आयुक्त द्वारा स्वीकृति प्रदान कर दी गई है तथा 5 प्रकरणों में साधारण बीमा परिषद द्वारा दावाकर्ता के विधिक प्रतिनिधि के बैंक खाते में ई-संदाय कर दिया गया है। इस योजना के तहत भारत सरकार हिट एंड रन मोटर दुर्घटनाओं के पीड़ितों को मृत्यु की स्थिति में 2 लाख रुपये (मृतक के कानूनी प्रतिनिधियों को) और गंभीर चोट के मामले में 50 हजार रुपये मुआवजा प्रदान करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *