बिग ब्रेकिंग..नगरनिगम की बडी लापरवाही..नल के पानी से निकल रहा है जोंक

Chhattisgarh

चित्रा पटेल : रायपुर : दिनांक 11 सितंबर 2019,राजधानी रायपुर के अशोक नगर रामकृष्ण परमहंस वार्ड में फिर से नलों में निकल रहे चार इंच के लम्बे जोंक इससे पहले भी इसी तरह से अशोक नगर में गंदे पानी और जोंक निकलने की शिकायत नगर निगम के अधिकारीयो से की गयी थी।पार्षद पति राधा प्रीतम सिंह, पार्षद वार्ड क्र 02 ने बताया कि पहले भी यहां यह शिकायत थी, जिस पर पार्षद के द्वारा कई बार लिखित व मौखिक में शिकायत की गई थी,पर नगर निगम अधिकरियों द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है, न ही कोई कार्यवाही की जा रही है। गन्दा पानी व कीड़े निकलते हैं ,उस पानी को पीकर यहां के जनता बीमार व पीलिया से ग्रसित थे। अधिकारियों ने आंख मूंद रखा है,लेकिन समस्या वही की वही है नालो मे जोंक निकलने से अशोक नगर मे ड़र का माहौल हो गया है लगातार इन दिनों नालो मे गन्दा पानी तो आ ही रहा था अब नालो से जोंक निकलना निगम की बड़ी लापरवाही है पिछले साल भी अशोक नगर मे एक महिला की पीलिया मे जान जा चुकी है शहर मे हर बार इसी तरह गंदे पानी का निगम द्वारा सफ्लाई किया जाता रहा तो इस बार भी पीलिया से शहर मे लोगो की जान जाने से नही रोका जा सकता है ये सभी बात निगम के अधिकारीयो की जानकारी मे लाने के बाद भी अभी तक गंदे पानी और जोंक की शिकायत दूर नही हो सखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *