सस्ते में जमीन दिलाने का झांसा, 3.50 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

Uncategorized

राजनांदगांव। जिले की बसंतपुर पुलिस ने सस्ते दाम में जमीन दिलाने का झांसा देकर 3.50 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर ठगी की रकम से खरीदी गई एसपी-125 मोटरसाइकिल और ओप्पो मोबाइल फोन भी जब्त किया है।पुलिस के अनुसार, ग्राम धामनसरा निवासी तरुण निषाद से वर्ष 2021 में आरोपी दुर्गेश कुमार यादव (22) ने सस्ते दाम में जमीन दिलाने का झांसा देकर अलग-अलग किश्तों में 3.50 लाख रुपये ले लिए। रकम लेने के बाद न तो जमीन दिलाई गई और न ही पैसे लौटाए गए।शिकायत के आधार पर थाना बसंतपुर में धारा 420 भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस टीम ने लगातार तलाश के बाद आरोपी को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया।आरोपी की निशानदेही पर ठगी की रकम से खरीदी गई एसपी-125 बाइक (CG-08-AY-3881) और ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया गया। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *