बस्तर को मिला नया आईजी, बद्री नारायण मीणा संभालेंगे कमान

Uncategorized

रायपुर : बस्तर को मिला नया आईजी, बद्री नारायण मीणा कमान संभालेंगे । राज्य शासन ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी बद्री नारायण मीणा को बस्तर रेंज का नया पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) नियुक्त किया है। इस संबंध में शासन द्वारा आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं।बस्तर जैसे संवेदनशील और रणनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्र की कमान अब बद्री नारायण मीणा के हाथों में होगी।

उनकी नियुक्ति को प्रशासनिक और सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से अहम माना जा रहा है। नक्सल प्रभावित क्षेत्र में कानून-व्यवस्था, सुरक्षा अभियानों और पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में यह फैसला महत्वपूर्ण माना जा रहा है।सरकार के आदेश जारी होते ही पुलिस महकमे में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। माना जा रहा है कि उनके नेतृत्व में बस्तर रेंज में सुरक्षा व्यवस्था को नई दिशा मिलेगी और चल रहे अभियानों को और मजबूती मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *